हिंदू सम्मेलन के लिए नादरिया वस्ती में भूमिपूजन

ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू समाज द्वारा 18 जनवरी, रविवार को काका गार्डन, नादरिया माता रोड, गुढ़ा गुढ़ी का नाका, ग्वालियर में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन के निमित्त भूमि पूजन हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

हिंदू सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर स्व-बोध, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूक करने का हैं, जो राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक माने जाते हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज के सभी वर्गों के बंधुओं की उपस्थिति रही।

Next Post

मेघालय में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप

Mon Jan 5 , 2026
शिलांग, 05 जनवरी (वार्ता) मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को आज सुबह आये भूकंप ने हिलाकर रख दिया, जिससे यहां के निवासियों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 मापी गयी। मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित पूर्वोत्तर भूकंप विज्ञान केंद्र (एनईएससी) के अनुसार, भूकंप के झटके भारतीय […]

You May Like