पारे में नरमी के बावजूद लू का प्रकोप जारी 

सतना :मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए भीषण गर्मी के रेड एलर्ट का असर जनजीवन पर बदस्तूर जारी है. हलांकि पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को पारे में थोड़ी नरमी देखने को मिली. लेकिन इसके बावजूद भी लू के थपेड़ों ने लोगों को हलाकान किए रखा.मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हलांकि पिछले दिन की तुलना में यह 0.9 डिग्री कम आंका गया. लेकिन इसके बावजूद भी सामान्य की तुलना में यह 2.4 डिग्री अधिक पाया गया.

लगभग इसी तर्ज पर रात का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्र्री दर्ज हुआ. जिसमें पिछले 24 घंटे में भले ही 0.1 डिग्री की कमी देखने को मिली हो. लेकिन इसके बावजूद भी यह सामान्य की तुलना में 1.8 डिग्री अधिक बना रहा. बुधवार के अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री की तुलना में भले ही गुरुवार को थोड़ा कमी नजर आई हो. लेकिन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों में इसका असर कहीं भी नजर नहीं आया.

आलम यह रहा कि गुरुवार को कहीं अधिक घातक तरीके से लू का असर बरकरार रहा. जिसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हवा में नमी की मात्रा गुरुवार को घटकर 14 प्रतिशत तक पहुंच गए. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी और अति गर्म हवाएं चलने का दौर जारी रहने की संभावना है. जिसकी वजह से जारी रेड एलर्ट को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया

Next Post

ट्रंप ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता विनियमन पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह किया रद्द

Fri May 22 , 2026
वाशिंगटन, 22 मई (स्पुतनिक/यूएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता विनियमन पर अपने कार्यकारी आदेश के हस्ताक्षर समारोह को रद्द कर दिया है, क्योंकि खबरों के मुताबिक इससे अमेरिका में इस उद्योग के विकास में बाधा आएगी। एबीसी न्यूज की वरिष्ठ व्हाइट हाउस संवाददाता सेलिना वांग ने यह जानकारी […]

You May Like