![]()
भोपाल। प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाने के लिए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, कोलार के अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी पीसी पांडे को कलेक्ट्रेट भोपाल में कार्य करने के लिए आदेशित किया गया है। वहीं, टीटी नगर के अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी दीपक पांडे को उनके वर्तमान कार्य के साथ कोलार एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके तहत पीसी पांडे अब कलेक्ट्रेट में कार्य करेंगे, जबकि दीपक पांडे टीटी नगर की जिम्मेदारी संभालने के साथ कोलार क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।
प्रशासनिक कार्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किए गए इस बदलाव की सूचना संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
