भूमाफिया पर एक्शन: भोपाल मार्ग पर अवैध कॉलोनी के निर्माण को जेसीबी से किया जमींदोज

पांढुरना। नगर के भोपाल मार्ग पर सडक़ किनारे की एक बहुचर्चित भूमि पर लेआऊट बिछाने बीना स्वीकृती के काटी जा रहीं कांलोनी स्थल पर बीते दिनों राजस्व तथा नपा विभाग की टीम द्वारा दबिश देते हुए यहां निर्माणधीन अवैध कार्य को जेसीबी मशीन से हटाते हुए इस भूमि को समतल किया ।

गौरतलब हो कि पांढुरना जिला बनने के बाद से ही यहां पर भूमाफियाओं द्वारा कृषि भूमि क्रय कर इस पर अवैध रूप से प्लाट बिछाकर कांलोनियों बनाकर क्षेत्र के भोले भाले लोगों को लाखों में प्लाट बेचने का गोरखधंधा जोर शोर से शुरू हो गया है,लेकिन अब ऐसे भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा सख्त कार्यवाहीं करने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में शाम को एसडीएम अलका इक्का के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर पालिका की अतिक्रमण तोडू दस्ते की टीम द्वारा नगर के भोपाल मार्ग पर सडक़ किनारे भूमि पर अवैध रूप से कांलोनी बनाने सडक,नाली,आदि के निर्माण कार्य को देख विभाग द्वारा निर्माणधीन सडक़,नाली के कार्य को तत्काल बंद कर निर्माण सामग्री को भी जप्त किया गया,विभाग की इस कार्यवाहीं को देख नगर तथा जिले के अन्य क्षेत्र के भूमाफियाओं में हडक़ंप मच गया ।

विभागीय सूत्रों की मानें तो नगर के एक रसूखदार धनासेठ द्वारा अपनी पुश्तैनी इस भूमि को करोड़ों रुपयों मेेंं प्रदेश के महानगर में रहने वाले एक व्यापारी को बेच दिया था,जिसे बाद ने इस व्यापारी ने अन्य व्यापारी को बेच दिया,अब यह व्यापारी इस भूमि पर अवैध रूप से प्लाट बनाकर बेचने के लिए कार्य करा रहा था ।

इस बात की जानकारी लगते ही इस अवैध निर्माण कार्य को रोकने तथा कार्यवाही करने पहुंचे राजस्व विभाग की टीम द्वारा पंचनामा बनाकर जांच प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को भेजा गया,वहीं निर्माण सामग्री को जब्त करने के साथ ही इस प्लाट पर अवैध रूप से बनाए गए निर्माण कार्य को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।

 

Next Post

मुकेश नायक की मां कांतिदेवी की स्मृति में एक जून को भोपाल में श्रद्धांजलि सभा

Sat May 30 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की पूज्य माताजी कांतिदेवी नायक की स्मृति में 1 जून को भोपाल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। कांतिदेवी नायक का 20 मई 2026 को निधन हो गया था। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनकी आत्मा की शांति के […]

You May Like