गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज

मऊगंज, कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जप्त किया गया है।खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान हनुमना क्षेत्र में दो ट्रेलर एवं मऊगंज क्षेत्र एक डंपर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया. जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना मऊगंज एवं पिपराही क्षेत्र की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है. संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

Next Post

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया विरोध प्रर्दशन

Wed Sep 30 , 2026
छिंदवाड़ा. आज कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध पर्दशन किया और राष्ट्रिपति के नाम ज्ञापन सौंपा. आयोजित प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वोट की चोरी […]

You May Like