
बेगमगंज। रायसेन -सागर जिले की सीमा पर स्थित बेगमगंज – राहतगढ़ के पास ग्राम बेरखेड़ी बीट में गुरुवार की रात में काले हिरण का शिकार करने के आरोप में मुखबिर की सूचना पर वनकर्मियों ने आज शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे तीन आरोपियों को काले हिरण का मास मयखाल लगी एवं शिकार में उपयोग की गई एक रायफल बंदूक , 17 जिंदा कारतूस एवं 3 चले कारतूस , छुरी , कुल्हाड़ी , बका , दो कार क्र. एमपी 40 जेडडी 6443 एवं एमपी 15 बीए 0460 ओर कार में रखी सागौन की सिल्ली दो लकड़ी जब्त की है।
रेंजर मनीष सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बेरखेड़ी जंगल बीट में काले हिरण का शिकार करने वाले आरोपी वसीम खान 35 वर्ष निवासी मंडीबामोरा ( विदिशा ), ओमकार आदिवासी 40 वर्ष निवासी टेरा -टेहरी ( सागर ) , राजू आदिवासी 35 निवासी सेमरा ( सागर ) को आज शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे घेराबंदी करके उनकी दोनों कारों को रोककर तलाशी लेने पर कार में रखा काले हिरण का मांस मयखाल लगा हुआ , एक 22 बोर रायफल बंदूक , 17 जिंदा कारतूस , 3 चले कारतूस छुरी ,बका , कुल्हाड़ी एवं सागौन की लकड़ी मिली। उक्त सामग्री सहित उपयोग में आई दोनों कारों को भी जब्त किया गया है।
तीनों आरोपी वसीम खान , ओमकार आदिवासी एवं राजू आदिवासी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ किए जाने पर उनके द्वारा हिरण का शिकार करना स्वीकार किए जाने पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम एवं वन सुरक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
