शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, आईटी कंपनियों पर दबाव

मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.36 अंक चढ़कर 82,794.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 358.29 अंक (0.43 प्रतिशत) की तेजी के साथ 82,963.72 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 71.35 अंक की बढ़त में 25,394.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 100.65 अंक यानी 0.40 फीसदी ऊपर 25,424.20 अंक पर था।

बैंकिंग, ऑटो और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों की कंपनियों में मुख्य रूप से तेजी रही। आईटी सेक्टर दबाव में रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एयरटेल के शेयर हरे निशान में हैं।

वहीं, इंफोसिस, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयरों में फिलहाल गिरावट है।

 

Next Post

कंबोडिया में चार महीनों में 3,455 ऑनलाइन घोटाले के संदिग्ध गिरफ्तार

Thu Oct 16 , 2025
नोम पेन्ह, 16 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) कंबोडिया में ऑनलाइन घोटाला केंद्रों पर की गई कार्रवाई में लगभग चार महीनों में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की संख्या बढ़कर 3,455 हो गई है। यह जानकारी बुधवार देर रात ऑनलाइन घोटालों से निपटने के लिए एड-हॉक समिति द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त […]

You May Like