सतना-चित्रकूट मार्ग पर टायर फटने से कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई आधा दर्जन घायल

सतना: चित्रकूट दर्शन के लिए निकला परिवार रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गया. कार का टायर फटने से अचानक अनियंत्रित हुई कार सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई. इस घटना के चलते कार में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए. जिनका उपचार अस्पताल में जारी है.मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरगौती गांव का निवासी एक परिवार चित्रकूट दर्शन के लिए कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 8563 में सवार होकर निकला था.

कार में सवार परिवार के 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल थे. बताया गया कि शुक्रवार की शाम सतना-चित्रकूट राज्यमार्ग पर कार जैसे ही मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कडिय़न मोड़ के निकट पहुंची. वैसे ही अचानक कार का टायर फट गया. टायर फटते ही कार अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते सडक़ किनारे लगे महुए के पेड़ से जा टकराई. इस घटना के चलते एक ओर जहां कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं दूसरी ओर उसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग मदद के लिए दौड़े

Next Post

पुलिस में सुनवाई नहीं ब्लैकमेलिंग की शिकार महिला ने निगली मच्छर मार दवा

Sat Apr 5 , 2025
सतना: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला से ठीक से खड़ा हुआ नहीं जा रहा था. उसकी तबियत बिगड़ती देख वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उसका हाल जानने की कोशिश की. लेकिन जब महिला ने यह बताया कि उसने लिक्विड मॉस्क्वीटो रेपेलेंट पी लिया है तो यह […]

You May Like