पुलिस में सुनवाई नहीं ब्लैकमेलिंग की शिकार महिला ने निगली मच्छर मार दवा

सतना: शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला से ठीक से खड़ा हुआ नहीं जा रहा था. उसकी तबियत बिगड़ती देख वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उसका हाल जानने की कोशिश की. लेकिन जब महिला ने यह बताया कि उसने लिक्विड मॉस्क्वीटो रेपेलेंट पी लिया है तो यह सुनकर आस पास के लोगों के होश उड़ गए. आनन-फानन में वहां पर उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

महिला को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. उसकी हालत सामान्य होते ही पुलिस द्वारा बयान लेकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का भरोसा दिलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार आरोपी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का निवासी है. पीडि़त महिला न सिर्फ विवाहित है बल्कि 8 वर्ष और 4 वर्ष के दो बच्चे भी हैं. महिला के पति द्वारा रिश्ता समाप्त करने से संबंधित आवेदन न्यायालय में पहले ही दिया जा चुका है. जिसकी सुनवाई चल रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लैकमेलिंग और शोषण की शिकार महिला अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची थी. लेकिन वहां पर उसकी सुनवाई नहीं हुई. जिससे बुरी तरह व्यथित होकर महिला ने मच्छर मार दवा पीकर जान देने जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया.

महिला की 2015 में शादी हुई उसे दो बच्चे भी हुए. साल भर पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती 24 वर्षीय युवक के साथ हो गई. जो उसे एक रिसॉर्ट में ले गया, जहां पर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर वह उसे जबलपुर ले गया, जहां पर एक होटल में ठहरते हुए संबंध बनाए. इस दौरान युवक ने धोखे से महिला का अश्लील वीडियो बना लिया. जिसे वाइरल करने की धमकी देते हुए युवक ने महिला से लगभग 3 लाख से अधिक रकम ऐंठ ली. इतना ही नहीं बल्कि युवक ने महिला के सामने यह शर्त भी रख दी कि पति से तलाक लेने के बाद ही वह शादी करेगा. वहीं इस मामले की जानकारी जब पति को हुई तो सहमति से रिश्ता समाप्त करने के लिए कोर्ट में आवेदन दे दिया गया. लेकिन उसके बाद भी युवक शादी करने से साफ मुकर गया. युवक ने शहर छोड़ दिया है, लेकिन वहां से भी वह महिला को लगातार धमकी देकर प्रताडि़त कर रहा है

Next Post

भिण्ड-मुरैना में लगातार नकलची पकड़े जाने और नकल के वीडियो वायरल होने पर चार सेंटर निरस्त

Sat Apr 5 , 2025
ग्वालियर:जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रहीं यूजी की परीक्षाओं में भिण्ड-मुरैना में लगातार नकलची पकड़े जाने और नकल के वीडियो वायरल होने से उच्च शिक्षा विभाग के एपीएस व आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। अफसरों ने विवि के प्रभारी कुलसचिव, एग्जाम कंट्रोलर व क्षेत्रीय अधिकारी से कहा कि जहां […]

You May Like