साहब…मैं किसान हूं, मुझे शराब तस्करी में फंसाया जा रहा

जबलपुर। साहब….मैं किसान हूं, मुझे शराब तस्करी में फंसाया जा रहा है। अपना पक्ष रखने मैं आबकारी दफ्तर पहुंचा था लेकिन उसका जवाब तक नहीं लिया गया। यह बातें शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुुंच कर की है और न्याय की मांग की है।

शिकायतकर्ता दुर्गेश सिंह निवासी बेलखेड़ा ने बताया कि वह खेती-किसानी करता है। 9 सितम्बर 26 को उसके घर पर आबकारी कार्यालय उपनिरीक्षक वृत्त शहपुरा की ओर से एक आधिकारिक नोटिस तामील कराया गया था। यह नोटिस आबकारी विभाग द्वारा दर्ज अपराध क्रमांक 238/2026 से जुड़ा था। दरअसल, आबकारी पुलिस ने समदपुर के रहने वाले नेक सिंह (30)को भारी मात्रा में 504 लीटर अवैध देशी मदिरा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आबकारी विभाग ने इस केस में बताया कि तस्कर नेक सिंह ने यह अवैध शराब किसी और से नहीं, बल्कि उससे खरीदी थी। एसपी कार्यालय में दर्ज लिखित शिकायत में पीडि़त दुर्गेश सिंह ने कहा है कि उनका इस पूरे मामले से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और उसे इस केस में आरोपी बनाया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद वे अपना लिखित स्पष्टीकरण देने आबकारी दफ्तर भी गया था। वहां उपनिरीक्षक शिल्पा स्वर्णकार नदारद थीं और मौजूद स्टाफ ने उसका पत्र जमा करने से साफ मना कर दिया था। मामले में पीडि़त ने न्याय की गुहार लगाई है।

Next Post

मवेशी बचाने दौड़े किसान पर बाघ का हमला, नागपुर रेफर

Thu Sep 24 , 2026
कुरई, सिवनी वन परिक्षेत्र के बरघाट प्रोजेक्ट अंतर्गत बहदाबाद बीट के कंपार्टमेंट क्रमांक 688 में मवेशी चराने गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान अपने मवेशी को बचाने के लिए बाघ के पास पहुंचा था, इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के […]

You May Like