इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर कहासुनी और हाथापाई हो गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर क्रॉस-केस दर्ज किए हैं.पहले मामले में नैनोद मल्टी निवासी सागर सोनोने ने रिपोर्ट में बताया कि रात करीब 11:20 बजे शुभम चौहान ने उनसे पुराने विवाद को लेकर मां-बहन की गालियां दीं और थप्पड़ मार दिया.
बीच-बचाव करने आए विनायक और सुमित के साथ भी शुभम ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. दूसरी ओर, पंचशील नगर निवासी शुभम चौहान ने उसी समय हुई घटना में सागर सोनोने और उनके साथियों विनायक डोंगरे व अन्य पर गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. गांधीनगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
