करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में फरार आधा दर्जन आरोपित, ठिकानों पर छापेमारी

जबलपुर: मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड ने कई शहरों में ठगी का मकडज़ाल फैलाया था।जबलपुर के अलावा छिंदवाड़ा, लखनादौन, कहानी, धनौरा समेत अन्य शहरों में नीलाम गोल्ड खरीद कर सराफा के बडे व्यापारियों को ऊँचे दामों मेें बेचकर मोटी कमाई का लालच देकर करोड़ों रूपए ऐंठने वाले मुख्य आरोपित समेत आधा दर्जन के खिलाफ माढ़ोताल पुलिस एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है । जालसाजों की गिरफ्तारी के प्रयास मेंं उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है लेकिन अब आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर है। उनके घरों पर ताले लटके हुए है ।

जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी अमित जैन पहले छिंदवाडा में रहता था इ सके बाद जबलपुर शिफ्ट हो गया था। शहर में वे ऋषि नगर करमेता वार्ड नं. 76 लमती में रहने लगा। अमित इनकम टैक्स रिटर्न एवं जीएसटी आदि का काम करता था इसी दौरान अमित जैन ने बीते कई वर्षों में कई लोगों को लुभावने प्रलोभन व झांसे में लेकर रिटर्न के काम के अलावा सरकारी, प्राईवेट बैंक व मूथूट गोल्ड फाईनेन्स कंपनी से जो गोल्ड ज्वैलरी गिरवी रखने का काम करती है इसमें ग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गये गोल्ड ज्वैलरी न उठाने पर उसे कम में नीलामी में लेकर अधिक ट्च में बैचकर अधिक मुनाफा कमाने प्रलोभन दिया। ठगी का शिकार हुए कई पीडि़त माढ़ोताल थाने पहुंची।

लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने 27 फरवरी को एफआईआर दर्ज कर ली थी लेकिन आरोपित अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है । जांच में यह बात सामने आई कि आरोपित ने जबलपुर, लखनादौन, कहानी, धनौरा, छिंदवाड़ा निवासी लोगों के साथ भी जालसाजी की है। करोड़ों की ठगी में अमित के अलावा उसके पिता देवेन्द्र जैन, मां मीरा जैन, भतीजा सागर जैन, पत्नी नीता जैन, कर्मचारी अनुराग जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके बाद से आरोपित फरार हो गए है घरों पर ताला लटका हुआ है । पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
ये पीडि़त आ चुके है सामने
ठगी का शिकार हुए कई पीडि़त सामने आ चुके है। जिसमें से प्रगति जैन ने 49,91, 750 रूपए, अवधेश मिश्रा ने 60 लाख, माया बाई यादव 55 लाख, आलोक जैन ने 2 करोड 36 लाख, अवनीश कुमार दुबे ने 1 करोड 60 लाख, रितिक यादव 60 लाख, शनि जैन 25 लाख, विनीत कुमार जैन 10 लाख, डा नीलेश कुमार जैन 1 करोड 80 लाख, श्रीमति संगीता जैन 1 करोड 30 लाख अपने बैंक खातों के माध्यम से अमित जैन एवं अमित जैन के कहने पर अमित के पिता देवेन्द्र जैन, माता मीरा बाई जैन पत्नि नीता जैन, भतीजा सागर जैन एवं कर्मचारी अनुराग जैन के बैंक खातों में ट्रांसफर किए थे। अमित जैन के पास कुल 9 करोड 65 लाख 91 हजार 750 रूपए की राशी निवेश की गई गई थी।

Next Post

फिंगर प्रिंट्स के जरिए खाते से निकाले 2.11 लाख, एफ आई आर

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत लम्हेटाघाट निवासी बुजुर्ग महिला के फिंगर प्रिंट्स का गलत इस्तेमाल करते खाते से अनाधिकृत रूप से 2 लाख 11 हजार रूपये निकाल लिए गए। मामले में पुलिस ने कियोस्क संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।पुलिस के मुताबिक अल्लू बाई चक्रवर्ती पति स्व. संतोष […]

You May Like