विकसित कृषि संकल्प अभियान की पुस्तक में बेगमगंज के किसान का नवाचार शामिल

बेगमगंज: भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, नई बीज किस्मों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। यह कोई मासिक पत्रिका नहीं, बल्कि सीमित अवधि का जनजागरण अभियान रहा, जिसके तहत वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने गांवों में किसानों से सीधा संवाद किया।
इसी अभियान के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक में बेगमगंज के प्रगतिशील किसान मुकेश कुशवाहा के लो प्रेशर इरिगेशन सिस्टम नवाचार को स्थान मिला है। पैरों से विकलांग होने के बावजूद मुकेश ने मात्र 200–300 की लागत से ऐसी वेंचुरी विकसित की, जिससे उर्वरक सीधे पानी के साथ फसलों तक पहुंचता है। यह तकनीक ड्रिप के साथ-साथ स्प्रिंकलर और खुले सिंचाई साधनों में भी कारगर है। इसके उपयोग से किसानों को समय और उर्वरक की बचत हो रही है। 731 जिलों के 110 किसानों में चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Next Post

ग्वालियर में दोनों वर्ग फिर आमने सामने, जातीय तनाव बढ़ा, प्रशासन सतर्क, लगाई धारा 163

Sat Dec 27 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में सवर्ण और दलितों के बीच में टकराव की स्थिति बनी हुई है। यह टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। शिवपुरी में मंच से एक दलित नेता ने मनुस्मति जला दी और तमाम शब्द कहे और इसके बाद ग्वालियर में भी डॉ अंबेडकर की फोटो को जलाने की […]

You May Like