ग्वालियर: ग्वालियर में सवर्ण और दलितों के बीच में टकराव की स्थिति बनी हुई है। यह टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। शिवपुरी में मंच से एक दलित नेता ने मनुस्मति जला दी और तमाम शब्द कहे और इसके बाद ग्वालियर में भी डॉ अंबेडकर की फोटो को जलाने की घटना हुई।
एक युवा वकील ने अंबेडकर के पुतले को आकाशवाणी चौराहे पर जलाने का प्रयास किया और उसी समय दलित नेता भी वहां पहुंच गए। दलित और सवर्ण नेताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। हालांकि भारी पुलिस बल मौके पर समय रहते पहुंच गया और हालात को संभाल लिया। स्थिति को संभालने के लिए अब जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी है।
