इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदले, सुदाम खाड़े इंदौर कमिश्नर बने, दीपक सक्सेना CPR होंगे 

भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। देर रात जारी आदेश के तहत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें पांच जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी और आगर मालवा के कलेक्टर बदले गए हैं।

जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को इंदौर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग का कमिश्नर पद सौंपा गया है। गौरतलब है कि सिंह को पहले ही 2028 सिंहस्थ मेला अधिकारी का दायित्व सौंपा जा चुका है।

इसके साथ ही अभिषेक सिंह को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल से प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पूरी लिस्ट इस प्रकार है।

Next Post

अपराध करने घूम रहा बमबाज गिरफ्तार

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर: बेलबाग पुलिस ने अपराध करने घूम रहे बमबाज को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन सुअरमार बम जप्त किए गए। टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि काली माई मंदिर के पास वंशकार मोहल्ला में अपराध करने की नीयत से सुअरमार बम लेकर घूम रहे शक्ति वंशकार 44 वर्ष […]

You May Like