दुबई में रहने वाले पति पर इंदौर में प्रताड़ना का केस दर्ज

इंदौर. राजेन्द्र नगर पुलिस ने कुंदन नगर में रहने वाली महिला की शिकायत पर दुबई में रहने वाले उसके पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है.

पीड़िता संतोषी देवड़ा ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति उससे रुपए लेकर दुबई चला गया था. शुरुआती दिनों में बातचीत सामान्य रही, लेकिन बाद में वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगा. महिला ने आरोप लगाया कि पति फोन पर गाली-गलौज करता और तलाक की धमकी देता था. महिला ने बताया कि आरोपी साल में एक बार भारत आता था और तब भी मारपीट कर तलाक की बात करता था. पुलिस ने मामले में प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, ऐंठे पैसे

Fri May 23 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की का न्यूड वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेलिंग कर धमकाने के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे पैसे हड़पने लगा। पीड़िता ने शुक्रवार को मामले की शिकायत थाने में की‌, पुलिस ने […]

You May Like