बीएचईएल लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग में शिक्षकों का सम्मान

भोपाल। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीएचईएल लेडीज एजुकेशनल वेलफेयर विंग द्वारा शिक्षकों के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के समर्पण, योगदान और भावी पीढ़ी के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। संस्थान की उपाध्यक्ष ललिता चटर्जी, सचिव मंजू शौरी तथा कोषाध्यक्ष वीणा बरनवाल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

समारोह में लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष मंजू पटेल, अनुजा मजूमदार और प्रीति दानी सहित क्लब की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक युवा मन को दिशा देने और समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Next Post

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश में निजी निवेश के लिए आधिकारिक तौर पर दरवाजे खोले

Tue Sep 8 , 2026
सिडनी, 08 सितंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) और महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में निजी निवेश लाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इसके तहत मेलबर्न रेनेगेड्स बिक्री की प्रक्रिया से गुजरने वाला पहला क्लब बनने जा रहा है। सीए ने रेनेगेड्स के […]

You May Like