भोपाल: लालघाटी चौराहे पर संस्था धर्म रक्षक के संरक्षण और भोपाल का राजा गणेश उत्सव समिति के नेतृत्व में इस वर्ष भव्य केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है। पंडाल में श्रद्धालु सुगमता से भगवान केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
समिति के विनोद यादव एवं मोनू यादव ने बताया कि इस झांकी की तैयारी में लगभग 5000 बांसों और गुजरात से विशेष रूप से मंगाए गए कपड़ों का उपयोग किया गया है। इससे पंडाल को आकर्षक एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।
