कटे फटे, छोटे कपड़े खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्रतिबंधित, दर्शन के लिये मर्यादित वस्त्र पहनने होंगे

ग्वालियर। प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में मर्यादित वस्त्रों में दर्शन अनिवार्य किये गये है। समिति ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लेकर श्रद्धालुओं से मंदिर में मर्यादित वस्त्रों में आने की अपील की है। समिति ने इस संबंध में मंदिर परिसर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर भी लगाए हैं। समिति की इस पहल की श्रद्धालु प्रशंसा कर रहे हैं।

शहर के गांधीनगर इलाके में स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। इसे खेड़ापति सरकार मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पुजारी के अनुसार यह भगवान हनुमान का अति प्राचीन मंदिर है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर समिति द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर स्पष्ट रूप से लिखा है मंदिर में मर्यादित वस्त्र ही पहनकर आएं। समिति के सदस्यों ने बताया कि कई बार देखा गया था कि कुछ भक्त कटे-फटे या छोटे वस्त्र पहनकर मंदिर आते थे, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को असहजता महसूस होती थी। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है कि मंदिर परिसर में मर्यादित वस्त्रों में ही प्रवेश और दर्शन किए जाएं। मंदिर समिति के इस निर्णय और लगाए गए पोस्टरों की श्रद्धालु सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे उचित कदम बताया है, जबकि कुछ का कहना है कि सनातन धर्म में भी वस्त्रों की मर्यादा पर जोर दिया गया है। श्रद्धालुओं ने ऐसी पहल को अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लागू करने का सुझाव दिया है।

Next Post

प्रदेश के मूल निवासी छात्रों के साथ किया भेदभाव

Mon Dec 1 , 2025
जबलपुर। मेडिकल नीट पीजी में 100 प्रतिशत आरक्षण को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था कि नियमों में संशोधन कर मूल निवासी शब्द को विलोपित कर दिया गया है। जिसके कारण उन छात्रों के साथ भेदभाव हो रहा है, जिन्होने एमबीबीएस […]

You May Like