विधानसभाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने विशिष्टजनों के निवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की

ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रमुख व्यवसायी मुकेश अग्रवाल के छोटे भाई के निधन पर उनके निवास सरास्वती नगर सिटी सेंटर, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राणा के निधन पर बरादरी चौराहा मुरार ग्वालियर तथा भाजपा नेता विजय खंडवे के निधन पर भेरा पंडीत संतर मुरार पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। तोमर ने दिवंगतों की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर ढाडंस बधांया व अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, भाजपा पूर्व अध्यक्ष देवेश शर्मा , भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा सचिव शिव सिंह बघेल ,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण पूर्व मीडिया प्रभारी पंडित अमरीश शर्मा, हर्ष श्रीवास्तव ने भी पुष्पांजलि कर श्रद्धापूर्वक नमन किया ।

 

Next Post

गणना फॉर्म 4 दिसम्बर तक भरकर लौटाना आवश्यक

Fri Nov 7 , 2025
जबलपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जबलपुर जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को जनभागीदारी से अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न […]

You May Like