जालंधर के शिवलोचक दीप एफआईएच इंटरनेशनल पैनल में शामिल

जालंधर 07 मार्च (वार्ता) पंजाब में जालंधर के शिवलोचक दीप ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के ‘इंटरनेशनल पैनल’ में पदोन्नत होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) हरियाणा कार्यालय में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत शिवलोचक का खेल के प्रति समर्पण अद्वितीय रहा है। शिवलोचक ने एशिया कप 2025 (राजगीर), जूनियर एशिया कप 2024 (मस्कट), सुल्तान ऑफ जोहोर कप (मलेशिया) और एफआईएच प्रो लीग जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अपनी सेवाएं दी हैं, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में ‘टेक्निकल डेलीगेट’ की जिम्मेदारी निभाई और हॉकी इंडिया लीग सहित झांसी, लखनऊ और बैंगलोर में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी अहम भूमिका अदा की। हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर मध्यम हलका प्रभारी नितिन कोहली ने शनिवार को शिवलोचक को बधाई देते हुए उनकी तकनीकी विशेषज्ञता को खेल के लिए एक अमूल्य संपत्ति बताया।

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के नेतृत्व—वर्किंग प्रेसिडेंट एल.आर. नैयर, लखविंदर पाल सिंह खैरा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आर. प्रताप, महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, सचिव रणबीर सिंह टुट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी इकबाल सिंह संधू ने इस उपलब्धि पर गहरा गर्व व्यक्त किया। भारतीय हॉकी टीम के चयनकर्ता ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने कहा कि स्थानीय टूर्नामेंटों से लेकर एफआईएच पैनल तक का शिवलोचक का सफर देश भर के अधिकारियों के लिए एक प्रेरणा है।

Next Post

एसएसबी ने महिला दिवस पर सुपौल में दौड़ प्रतियोगिता का किया आयोजन

Sat Mar 7 , 2026
सुपौल, 07 मार्च (वार्ता) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीरपुर में फिट इंडिया अभियान के तहत पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट गौरव सिंह ने किया। इस दौड़ में सीमावर्ती क्षेत्रों की लड़कियों और एसएसबी की महिला […]

You May Like

मनोरंजन