सीधी:मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु सिहावल विधानसभा तीनों ब्लाकों में नवनियुक्त बीएलए का विस्तृत प्रशिक्षण 16 नवंबर को आयोजित किया गया। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व मंत्री एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं सिहावल विधानसभा प्रभारी रविंद्र तिवारी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का संचालन एवं प्रस्तुतीकरण संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू द्वारा किया गया।प्रशिक्षण का तीन-स्तरीय आयोजन ब्लॉक सिहावल में सुबह 10:30 बजे, दीप पैलेस अमिलिया ब्लॉक बहरी में दोपहर 12:30 बजे सांडा भवन सभा कक्ष न्यू बस स्टैंड तथा ब्लॉक देवसर में दोपहर 2:30 बजे, जनसंपर्क कार्यालय देवसर में हुआ
अंतिम सत्र में एस आई आर के समुचित क्रियान्वयन, बूथ स्तर पर समन्वय, बीएलओ के साथ तालमेल, संगठन की जवाबदेही और रिपोर्टिंग के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की गई।
पूर्व मंत्री एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल ने बीएलए साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का सही और सटीक होना लोकतंत्र की बुनियाद है। यदि एक भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से गायब रह जाता है तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन जैसा है। इसलिए बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा संगठन तभी मजबूत होता है जब बूथ मजबूत हो। आगामी एस आई आर अभियान कांग्रेस के लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता तक पहुँचने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर है। हर बीएलए-2 को बूथवार माइक्रो प्लान बनाकर घर-घर सर्वे करना है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए पात्र नए मतदाताओं को वोटर सूची में जोड़ने पर विशेष ध्यान दें। जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनका कारण जानें और उचित फॉर्म भरें। बीएलओ के साथ समन्वय बनाए रखें और रिपोर्टिंग समय पर करें।
अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यह सिर्फ तकनीकी कार्य नहीं है, बल्कि राजनीतिक जिम्मेदारी भी है। बीएलए कांग्रेस संगठन की आँख और कान हैं। आपके द्वारा जुटाई गई सही जानकारी आने वाले चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि एस आई आर के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक बीएलए को बूथवार सर्वे कर यह सुनिश्चित करना होगा कि सटीक मतदाता सूची तैयार हो।
हम सभी का उद्देश्य है एक भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, और कोई भी अपात्र नाम सूची में न रहे। उन्होंने यह भी कहा पिछले वर्षों में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियाँ पाई गई थीं। इस बार कांग्रेस संगठन बूथ तक सतर्क और सक्रिय रहेगा। प्रत्येक ब्लॉक में निगरानी समितियाँ बनाई जाएँगी जो प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करेंगी।प्रशिक्षण देते हुए संभागीय प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण प्रभारी प्रदीप सिंह दीपू ने बीएलए को मुख्य निष्कर्ष बताया कि मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने और सूची को अद्यतन करने पर विशेष ध्यान।घर-घर सर्वे, रिकॉर्ड सत्यापन और प्रमाणित दस्तावेजों की जाँच का अभ्यास। बीएलए के लिए स्पष्ट जवाबदेही एवं दैनिक रिपोर्टिंग व्यवस्था।बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वरिष्ठजन अम्बिकेश पाण्डेय, रामनारायण सिंह, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, शारदा सिंह, परमजीत पाण्डेय सहित सभी ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में बीएलए उपस्थित रहे।
