रेलवे ट्रैक पर युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

इंदौर: राजेन्द्र नगर इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान एमवाय अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की गंभीर जांच की मांग की है.घटना देर रात की बताई जा रही है, जब रेतीमंडी रेलवे ट्रैक पर युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला. सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

मृतक की पहचान 25 वर्षीय देव वास्केल, निवासी ईशकुंज कॉलोनी बिजलपुर, के रूप में की गई है. मौके से एक बाइक बरामद हुई है, जिस पर डॉक्टर का लोगो चिपका हुआ था. वहीं मृतक के बैग से खून के सैंपल भी बरामद किए गए हैं, जिससे साफ है कि युवक ड्यूटी से लौट रहा था. परिजनों का कहना है कि देव मानसिक रूप से स्वस्थ था और आत्महत्या जैसा कोई संकेत नहीं था.

उनका आरोप है कि किसी ने उसे धक्का देकर ट्रेन से कटने की स्थिति में डाला है. फिलहाल जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके.

Next Post

अवैध रूप से खड़ी चार बसें जब्त, आरटीओ की चालानी कार्रवाई

Sat Jul 5 , 2025
इंदौर: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने पालदा से नायता मूंडला मार्ग के बीच विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई यात्री बसों की चेकिंग की गई, जिनमें से चार अवैध रूप से खड़ी पाई गईं और उन्हें तत्काल जब्त कर लिया.आरटीओ की टीम ने मूसाखेड़ी रिंग रोड और पालदा […]

You May Like