चारभुजा की पदयात्रा 26 से, 194 Km की दूरी तय कर पहुंचेगे श्रद्धालु

नीमच। श्री चारभुजा मित्र मंडल जिला नीमच के तत्वावधान में 34 वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार इस वर्ष भी विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 26 अगस्त मंगलवार सुबह 8 बजे जावद, कनेरा व सरवानिया महाराज से श्रद्धालुओं का समूह नीमच के बारादरी चौराहा स्थित श्री बड़े बालाजी मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ करेगा। यह यात्रा निंबाहेड़ा, आवरी माता, मंडफिया, आकोला, फतेहनगर, नाथद्वारा होते हुए राजनगर के रामेश्वर महादेव से चारभुजा जी पहुंचेगी। 2 सितंबर को झलझुलनी एकादशी पर चारभुजा जी मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसादी वितरण के बाद 4 सितंबर को श्रद्धालु अपने गंतव्य लौटेंगे। कुल 194 किलोमीटर की इस यात्रा में 8 पड़ाव होंगे। यात्रियों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा करवाने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई है। सभी को पहचान पत्र, फोटो व आवश्यक दस्तावेज साथ रखने को कहा गया है ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

Next Post

सोरेन के निधन पर मुर्मू और मोदी के साथ कई अन्य नेताओं ने जताया शोक

Mon Aug 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। […]

You May Like