न्यायपूर्ण व निष्पक्षता के खिलाफ नहीं दे सकते राहत

जबलपुर। प्राथमिक शिक्षक ने सेवा से बर्खास्त किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि याचिकाकर्ता को धोखाधड़ी के प्रकरण में ट्रायल कोर्ट द्वारा सजा से दंडित किया गया है। एकलपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा है कि न्यायपूर्ण व निष्पक्षता के खिलाफ न्यायालय अपने अधिकार का उपयोग कर राहत नहीं दे सकता है।

सिहोर निवासी रघुनंदन चौधरी की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि दायर याचिका में कहा गया था कि वह प्राथमिक शिक्षक के पद पद पदस्थ था। विभागीय जांच के बिना की उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। विभागीय जांच किये बिना सेवा से बर्खास्त किये जाने की कार्यवाही मध्य प्रदेश सिविल सर्विसेज़ रूल्स के खिलाफ है।

शासन की तरफ से याचिका का विरोध करते हुए बताया गया कि ट्रायल कोर्ट ने याचिकाकर्ता को धारा 420,467 तथा 120 बी के तहत दोषी करार देते हुए सजा से दंडित किया था। जिसके बाद विभाग ने उसे बर्खास्त किया है। सजा से दोषी व्यक्ति को नौकरी में रखना प्रशासनिक हित में नहीं होगा। उसे नैतिक भ्रष्टाचार का दोषी मानने से सजा से दंडित किया गया है। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद उक्त आदेश के साथ याचिका को खारिज कर दिया। युगलपीठ ने याचिकाकर्ता के स्वतंत्रता दी है कि सजा के अपील दायर अपील सफल हो जाती है तो बर्खास्ती के खिलाफ याचिका दायर कर सकता है। शासन की तरफ से अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी ने पैरवी की।

Next Post

हाई टेंशन लाइन की चपेट मे आने से युवक झुलसा, छिंदवाड़ा रेफर; हालत गंभीर

Sat Jan 10 , 2026
पांढुरना। रेलवे माल गोदाम के पास शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे एक 25 वर्षीय युवक हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से लगभग 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गया हैं, जिसे आनन फानन में नगर के स्वस्थ केंद्र लाया जहा इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।