नरसिंहपुर, 04 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कार और डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गाडरवारा तहसील में एक कार और डम्पर के बीच देर रात आमने सामने से टक्कर हो जाने से इस घटना में कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हुए और सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बताया गया कि सांईखेडा से शादी समारोह में हिस्सा लेकर पलोहा वापस लौट रहे गुर्जर परिवार की कार कामती मोड पर डम्पर से टकरा कर खेत में जाकर पलट गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल चार सदस्यों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Next Post
बोर्ड परीक्षा के दौरान बेहोश हुई छात्रा को अस्पताल मे भर्ती कराया
Tue Mar 4 , 2025
सागर। सागर जिले के थाना देवरी क्षेत्र में कक्षा 12वीं की छात्रा परीक्षा के दौरान बेहोश हो गई। जिसे डायल-112/100 जवानों ने अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया है । पुलिस से मिली खबर के अनुसार आज मंगलवार को देवरी सीएम राईज़ स्कूल में परीक्षा के दौरान कक्षा 12वीं […]

You May Like
-
4 months ago
कचरे से निकली चिंगारी से हुआ गैरेज स्वाहा
