
बुधनी।लगभग पांच माह पहले हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने भोपाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है. जबकि घटना में शामिल चार आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके थे. जानकारी के अनुसार गत 19 नवंबर को फरियादी नंदकिशोर शर्मा निवासी इटारसी जिला नर्मदापुरम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भोपाल से इटारसी जाते समय मिडघाट पर अज्ञात बदमाशों ने मेरे साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के दौरान 5 आरोपी जिनमें से पूर्व में 4 आरोपियों विनेश चौधरी, विक्की, भूरा उर्फ संजय, पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं एक अन्य आरोपी संजीव राजवंशी जो फरार था. जिस पर एसपी द्वारा 2500 रुपए के ईनाम की घोषण भी की गई थी. पुलिस ने थाना तलैया जिला भोपाल पुलिस की मदद से आरोपी संजीव उर्फ संदीप सौदागर आ. जमना प्रसाद सौदागर निवासी हिरणखेड़ा थाना सिवनी मालवा को गिरफ्तार कर पीआर के दौरान घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं एक सोने की अंगूठी कुल 1 लाख 20 हजार रुपए का माल बरामद किया है.
