ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया

गाले (श्रीलंका) 01 फरवरी (वार्ता) उस्मान ख़्वाजा (232), कप्तान स्टीव स्मिथ (141) और जॉश इंग्लिस (102) की बेहतरीन पारियों के बाद मैथ्यू कुनमन कुल (नौ विकेट) और नेथन लायन (सात विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हरा दिया।

श्रीलंका ने दूसरी पारी में कल के पांच विकेट पर 136 से आगे खेलना शुरु किया। आज मैथ्यू कुनमन ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डीसिल्वा को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को छठी सफलता दिलाई। इसके बाद डीसिल्वा ने आठ चौको की मदद से (39) रनों की पारी खेली। कुसल मेंडिस (34) को नेथन लायन ने आउट किया। प्रभात जयसूर्या (एक) और निशान पीरिस शून्य पर आउट हुये। मैथ्यू कुनमन ने 55वें ओवर में जेफ्रा वैंडरसे (53) को आउट कर श्रीलंका की दूसरी पारी का अंत किया। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरी पारी में 54.3 ओवर में 247 पर समेट कर पारी और 242 रनों से जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नेथन लायन और मैथ्यू कुनमन ने चार-चार विकेट लिये। मिचेल स्टार्क और टॉड मर्फी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 654 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी थी।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने 165 रन पर ढ़ेर कर दिया था।

Next Post

मॉस्को कोर्ट ने रुस्नानो के शीर्ष प्रबंधक कासेनकोवा को सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में किया गिरफ्तार

Sat Feb 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मॉस्को, 01 फरवरी (वार्ता) रूस में मॉस्को की मेशचान्स्की जिला अदालत ने सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में रूसी राज्य नैनोटेक कंपनी रुस्नानो की शीर्ष प्रबंधक मरीना कासेनकोवा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक […]

You May Like

मनोरंजन