
सीधी। कोतवाली थानांतर्गत कुकुड़ीझर गांव में यात्रियों से भरी ऑटो और पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए । सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
