भोपाल: नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की. इस दौरान शहर के अलग अलग क्षेत्रों से पक्के निर्माण तोड़े साथ ही सामान जाब्त किया. इन अतिक्रमणों से शहर में यातायात प्रभावित हो रहा था साथ ही मुख्म मार्गों पर यातायात जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी. वहीं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी. इन बाधाओं को दूर करने के लिए अतिक्रमण अमले ने लिंक रोड नंबर-2, अटल भवन निगम मुख्यालय, 1250 हास्पिटल, 06 नंबर, षिवाजी नगर चौराहा, न्यू मार्केट थाना, रंगमहल, प्रेस काम्पलेक्स, एम.पी.नगर जोन-2, सुभाष नगर, प्रभात चौराहा, मण्डी चौराहा, कोलुआ गांव, अयोध्या बायपास, अवधपुरी, बीमा हास्पिटल, इन्द्रपुरी, अषोका गार्डन सोनिया गांधी पुलिया, पुष्पा नगर, जहांगीराबाद शब्बन चौराहा, कालीजी के मंदिर, लिली टॉकीज, करबला, नूर महल, पुतलीघर, लालघाटी विजय नगर, आशाराम तिराहा, गांधी नगर नेवरी गांव आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान 06 नंबर स्टॉप क्षेत्र में 1 दीवार, लिंक रोड नं. 02 में निगम मुख्यालय के सामने दुकान, अशोका गार्डन क्षेत्र में 9 चबूतरे तथा सुभाष नगर क्षेत्र में छप्पर तोड़ा. निगम अमले ने यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों को हटाते हुए इंद्रपुरी सर्विस रोड से 4 तीन पहिया वाहन, अशोका गार्डन 5 चार पहिया वाहन, नूरमहल रोड से 2 चार पहिया वाहन, पुतलीघर ग्राउंड से 3 चार पहिया वाहन, लिली टॉकीज काली मंदिर रोड से 03 आटो, करबला क्षेत्र से 01 आईसक्रीम की गाड़ी, कोलुआ ग्राम क्षेत्र से लोहे के सरिये आदि हटाये और 2 बड़े टेडीवियर सहित 1 बोरी छोटे टेडीवियर, 2 पन्नियां, 1 काउंटर जप्त किया.
