युवक को चाकुओं से गोदा 

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को चाकुओ गोद दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि अंकित कोरी 18 वर्ष निवासी जैन मंदिर के पीछे मदनमहल आमनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 12-30 बजे वह अपने भाई अंशुल केारी के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी हरिओम चंदेल, नारायण चंदेल, गोलू चंदेल एंव कार्तिक बेन आये और बोले कि यहां क्या कर रहे हो, उसके भाई अंशुल कोरी ने कहा कि काम करके घर जा रहे हैं तो नारायण चंदेल शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये की मांग करने लगा उसके भाई ने पैसे देने से मना किया तो चारों विवाद करने लगे, नारायण चंदेल, कार्तिक बेन, हरिओम चंदेल ने चाकू से हमलाकर अंशुल को  चोट पहुॅचा दी गोलू चंदेल ने हाथ मुक्कों से मारपीट की एवं चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

शिकारी पारधी गिरोह की तलाश में वन विभाग 

Mon Feb 3 , 2025
जबलपुर। वन विभाग को अब वन्य प्राणियों के शिकार करने वाले पारधी गिरोह की तलाश हैं।दरअसल पिपरिया वन परिक्षेत्र जबलपुर में तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में है।  देवरी गांव में एक बंद कमरे की सर्चिंग के दौरान हथियारों का जखीरा और जाल, खाल, समेत अन्य […]

You May Like