केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिले सीएम डॉ यादव, मप्र के मुद्दों पर हुई चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक के दौरान मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नागरिक उड्डयन सेवाओं के विस्तार, हवाई संपर्क बढ़ाने और एयरपोर्ट विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। माना जा रहा है कि बैठक में प्रदेश के विभिन्न शहरों की एयर कनेक्टिविटी और नई उड़ानों को लेकर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी।

Next Post

प्रगति नगर में 60 फीट रोड निर्माण का शुभारंभ, हर शुक्रवार दो पहिया वाहन से भ्रमण करेंगे महापौर

Thu May 14 , 2026
इंदौर। पुष्यमित्र भार्गव ने पश्चिमी क्षेत्र के प्रगति नगर में 60 फीट चौड़ी नई सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानी विधायक मधु वर्मा एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू स्थानीय पार्षद प्रशांत बडवे सहित स्थानीय नागरिक नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भाजपा संगठन से जुड़े हुए […]

You May Like