मन की बात से जुड़ेगा मध्यप्रदेश: सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से की सहभागिता की अपील

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस संवाद से जुड़ने की अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल के नेहरू नगर से कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सामान्य जन के प्रेरक अनुभवों, नवाचारों और संकल्पों को साझा करने का सशक्त मंच है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को पहचान और सम्मान देने का माध्यम बन चुका है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देश की जनभावनाओं को समझने और समाज को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लें।

Next Post

65 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दिया गणित का पेपर

Sun Feb 22 , 2026
जबलपुर:राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा में शनिवार को परीक्षा के द्वितीय दिवस दोनों कक्षाओं का गणित विषय का पेपर हुआ। जानकारी के अनुसार यह परीक्षा जिले के 63 जन शिक्षा केंद्रों के अंतर्गत 315 परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई। जिसमें 2485 […]

You May Like