इंडिगो का ग्रेट कनेक्शन फेस्ट सेल, किराया 3,999 रुपये से शुरू

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को ग्रेट कनेक्शन फेस्ट की घोषणा की जिसमें किराया 3,999 रुपये से शुरू है। एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 12 मई से 15 मई जारी रहेगा और टिकट 22 मई से 30 सितंबर 2026 की यात्रा के लिए बुक कराये जा सकेंगे। यह सेल सभी रूट पर मान्य है।

इसके तहत सभी शुल्कों और करों समेत घरेलू मार्गों पर न्यूनतम किराया 3,999 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर 9,999 रुपये है। इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनिंदा एड-ऑन सेवाओं पर भी लोग विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं – फास्ट फॉरवर्ड सेवा 250 रुपये से और इमरजेंसी एक्सएल सीट 500 रुपये से उपलब्ध होगी। इस विशेष सेल के तहत बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सऐप नंबर, एआई आधारित 6ईस्काई और चुनिंदा ट्रेवल पार्टनरों की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है।

.....

Next Post

सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : रेखा गुप्ता

Tue May 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के वर्क कल्चर को और बेहतर बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्रीमती गुप्ता ने लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर नर्सिंग स्टाफ से […]

You May Like