सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के वर्क कल्चर को और बेहतर बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

श्रीमती गुप्ता ने लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात की और उनके निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा, ” नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। डॉक्टर यदि उपचार करते हैं तो नर्सें अपनी ममता और देखभाल से मरीज को नया जीवन देती हैं। कठिन परिस्थितियों में आपका धैर्य हम सभी के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने अस्पताल में कार्यरत विभिन्न राज्यों (केरल, राजस्थान, पंजाब आदि) के नर्सिंग स्टाफ से विशेष तौर पर बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता के पीछे देश के कोने-कोने से आए इन जांबाज स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने संवाद के दौरान बताया कि दिल्ली सरकार ने 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि की है। उनको मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 13,150 कर दी गई है। इस फैसले से 180 नर्सिंग इंटर्न्स को बड़ी राहत मिली है। इसी क्रम में, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार ने 1,388 नर्सिंग अधिकारियों और 41 पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्यकर्मियों के वर्क कल्चर को और बेहतर बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मरीजों की सेवा में दिन-रात समर्पित रहने वाले नर्सिंग स्टाफ का सम्मान करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सेवा भावना के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

 

 

Next Post

भजनलाल ने जोधपुर स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Tue May 12 , 2026
जयपुर 12 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीरता, स्वाभिमान, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत की अनुपम पहचान सूर्यनगरी जोधपुर के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि यह ऐतिहासिक नगरी अपनी गौरवशाली परंपराओं, लोक संस्कृति एवं अद्वितीय स्थापत्य कला […]

You May Like