स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

सीहोर. जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने कलेक्टर बालागुरु के को एक ज्ञापन सौंपकर जिले में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी एवं अनियमितताओं की ओर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया. पंकज शर्मा ने बताया कि जिले में विद्युत कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, मेंटेनेंस के नाम पर घोषित व अघोषित बिजली कटौती एवं एवरेज बिल के नाम पर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे भारी भरकम राशि के बिलों पर जिला प्रशासन द्वारा तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए. वर्तमान में जिले में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लोगों के घरों में अनावश्यक रूप से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. साथ ही पुराने मीटर में गड़बड़ी होने तथा जांच के बाद जुर्माने की बात कहकर उपभोक्ताओं को डराया भी जा रहा है. जिले में लगभग 90 फीसदी से भी अधिक पुराने मीटर अभी अच्छी हालत में हैं. इसलिए ये बदलाव न केवल गैरजरूरी है बल्कि सरकारी राशि की फिजूलखर्ची से ज्यादा कुछ भी नहीं है तथा जनता द्वारा इसका काफी विरोध भी देखने में आ रहा है, जिससे किसी बड़े विवाद की स्थिति भी निर्मित हो सकती है. इसलिए जिला प्रशासन द्वारा इनको लगाने पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश कंपनी के अधिकारियों को दिया जाए. पंकज शर्मा ने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने बिजली कंपनी की मनमानी पर रोक नहीं लगाई गई तो जनहित में कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.

 

 

Next Post

श्मशान की जमीन को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष

Fri Jul 4 , 2025
सीहोर. जिले के समीपस्थ ग्राम उलझावन में श्मशान की भूमिपर काबिज अतिक्रमण हटाने पहुंचे राजस्व विभाग के अमले के सामने ही दो पक्ष आमने- सामने हो गए. गोस्वामी समाज इस भूमि पर अपना हक जता रहा था तो अन्य ग्रामवासी इसके विरोध में खड़े थे. तहसीलदार और थाना प्रभारी के […]

You May Like