भाजपा युवा मोर्चा ने नमो युवा रन मैराथन की मैस्कॉट व टी-शर्ट को किया लॉन्च

भोपाल: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 21 सितम्बर को आयोजित होने वाली नमो युवा रन मैराथन की मैस्कॉट और आधिकारिक टी-शर्ट का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित गर्ग, सह मीडिया प्रभारी सुनील साहू और प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी अंकित आर्य भी मौजूद रहे।

Next Post

एडिशनल डीसीपी सीमा अलावा को मिली पीएच.डी. की उपाधि

Tue Sep 9 , 2025
इंदौर: पुलिस सेवा के साथ अकादमिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट योगदान देने वाली एडिशनल डीसीपी (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है. उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के सामाजिक विज्ञान संकाय के महिला अध्ययन विभाग में शोध कार्य पूरा किया था. उनका शोध विषय “चैलेंजेस ऑफ […]

You May Like