
जबलपुर। पंजाबी दशहरा का 73वाॅ महोत्सव में 75 फुट ऊंचे रावण एवं कुम्भकरण के पुतलों के दहन किया गया। इस अवसर पर बेहद रोमांचकारी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। पंजाबी दशहरा में प्रख्यात शिवकाशी भारतीय अन्य आतिशबाजी का बेजोड़ प्रदर्शन किया गया, राष्ट्रीय स्तर के आतिशबाजों ने एक से बढ़कर एक इंद्रधनुषी बहुरंगीय धमाकों का प्रदर्शन करते हुए म्यूजिक वाले नए बहुरंगीय आतिशबाजी के आइटमों से ग्वारीघाट के आसमान पर सीटी बजाते हुए रंगीन छटा बिखेर दी, जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित हुए। जैसे ही श्रीराम के अग्निबाणों ने रावण और कुंभकरण के 75 फुट विशालकाय पुतलों को भेदा दोनों पुतले धू धू कर जल उठे, पूरा आयोजन स्थल भी जय श्रीराम के जयकारों से गंूज उठा। दशहरा का शुभारंभ डाॅ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य के आर्शीवचन से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथ्य के रूप में प्रमुख अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद आशीष दुबे, सुमित्रा वाल्मीकि, विशेष अतिथि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत ने की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नरेन्द्र पाल मलिक, उमेश खुराना, नरेश ग्रोवर, इंदर बिरमानी, राजीव ओबेराय, उमेश शर्मा, उषा खुराना, अंशुल मलिक, सुधीर मेहता, रघुवर कपूर, गुलशन माखिजा, नरेंद्र धमीजा, संजय अरोरा, प्रदीप वाधवा, दीपक चंडेाक, संजीव मलिक, दीपक वर्मा, संदीप सेठी, जगदीश साहनी, आशीष खुराना, अंशुल कोहली, श्याम साहनी, मनमोहन कोचर, अजीत मिनोचा, नीरज ब्योत्रा, सहित सैकड़ों पंजाबी समाज के सदस्य उपस्थित थे।
