भाजपा नेता अनिल शर्मा के अवैध पीजी पर कार्रवाई से बच रही एमसीडी : सौरभ भारद्वाज

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अनिल शर्मा पर सत्य निकेतन में अवैध पीजी संचालित करने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं।

श्री भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि श्री शर्मा के रसूख के चलते दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उनके अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि चार साल पहले भी उनके खिलाफ शिकायत की गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आप प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अंबेडकर कल्याण समिति ने करीब चार साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखित शिकायत देकर सत्य निकेतन और मोती बाग में सरकारी जमीन पर कब्जा करने तथा अवैध पीजी निर्माण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सितंबर 2022 में आप विधायक की ओर से भी यही शिकायत दिल्ली के उपराज्यपाल और निगम को भेजी गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
आप नेता ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों से निगम पर भाजपा का प्रभावी शासन होने के कारण भाजपा विधायक के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन में श्री शर्मा के अवैध पीजी से जुड़े सबूत सामने आने के बाद भी निगम कार्रवाई से बच रहा है। भारद्वाज ने कहा कि अवैध निर्माण एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में आता है और निगम को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि निगम, डीडीए और दिल्ली पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए तथा सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन अपने नेताओं के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती।

.....

Next Post

मुरैना में 20 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने घर पर की अंधाधुंध फायरिंग, 3 घायल

Tue Sep 15 , 2026
मुरैना:रिठौरा थाना क्षेत्र के बरहावली गांव में पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। आरोप है कि हथियारों से लैस 20 से ज्यादा लोग छह गाड़ियों में सवार होकर एक परिवार के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।करीब आधे घंटे तक फायरिंग और मारपीट की […]

You May Like