मोही घाटी में भोपाल नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे मृत अवस्था में मिले युवक-युवती

पांढुरना: ग्राम मोही घाटी में नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क किनारे गुरुवार की सुबह एक युवक, युवती मुर्छित अवस्था में पड़े होने की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से इन दोनों को नगर मुख्यालय के चिकित्सालय लाया जहां इन्हें चिकित्साको द्वारा मृत घोषित किया गया ।शासकीय चिकित्सालय के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम मोही घाटी में मुख्य सड़क किनारे एक युवक युवती के पड़े होने कि सूचना पर नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस की मदद इन दोनों को नगर जिला मुख्यालय की शासकीय चिकित्सालय लाया जहां चिकित्सकों द्वारा इन दोनों का किया गए स्वास्थ्य परीक्षण में इन दोनों को मृत घोषित किया गया ।
युवक के पास मिले मोबाईल के नंबर से युवक की पहचान नगर के शास्री वार्ड गायत्री कालोनी निवासी जयेश गोलाइत 28 वर्ष तो वही युवती की पहचान प्राची पिता राजेश बीसन्द्र नगर के जवाहर वार्ड निवासी बताई जा रही हैं ।यह दोनों बाइक क्रमांक MP 28 C 3038 से पांढुरना की ओर आ रहे थे, संभावना व्यक्त की जा रही हैं कि यह तेज रफ्तार बाइक सड़क के मध्य स्थित डिवाइडर से टक्कराने से इस उक्त यूवक युवती की मौत हुई होंगी ।इन दोनों के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया हैं, वही पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैं ।

Next Post

कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने पर तीन थानों में प्रकरण

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर:शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फार्म हाउस, ठेकेदार और दुकान संचालकों द्वारा कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को नहीं देने के मामले सामने आए हैं. पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं.राजेन्द्र नगर पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक राजेश पिता हिन्दराज नाकपाल उम्र 63 वर्ष, निवासी नरिमंत सिटी […]

You May Like