गरोठ में अध्यक्ष और CMO ने किया वार्डों का निरीक्षण, भानपुरा से पिछड़ने पर जताई चिंता

गरोठ। नगर में बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं नवपदस्थ सीएमओ गिरीश शर्मा ने गुरुवार सुबह नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

नगर की स्वच्छता रैंकिंग में भानपुरा से पीछे रहने को लेकर अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान सीएमओ गिरीश शर्मा, अध्यक्ष सेठिया के साथ इंजीनियर राहुल गणावा एवं दरोगा भी मौजूद रहे।

पूर्व में लंबे समय तक नगर में पदस्थ रहे सीएमओ द्वारा वार्डों में निरीक्षण न किए जाने और सफाई व्यवस्था पर ध्यान न देने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती रही। अब नई टीम के सक्रिय होते ही सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

सीएमओ गिरीश शर्मा ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने में सिर्फ परिषद ही नहीं, आम नागरिकों की भी भागीदारी जरूरी है। गंदगी और कचरे की समस्या विशेष रूप से वर्षा ऋतु में बढ़ जाती है, ऐसे में नागरिकों को भी सतर्क और जागरूक होना होगा। यदि आमजन सहयोग करें तो नगर को फिर से स्वच्छता रैंकिंग में आगे लाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है, केवल जिम्मेदारों को जिम्मेदारी समझनी होगी। टीम वर्क और नागरिक सहभागिता से ही स्वच्छता में सुधार संभव है।

Next Post

तुलसी कुमार का नया सिंगल 'मां' रिलीज

Thu Jul 24 , 2025
मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड पार्श्वगायिका तुलसी कुमार का नया गाना ‘मां’ रिलीज हो गया है। तुलसी कुमार का नवीनतम सिंगल ‘मां’ मां के निःस्वार्थ और शुद्ध प्रेम को सबसे ईमानदार रूप में दर्शाता है। पायल देव द्वारा संगीतबद्ध, मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखे गए बोल और रंजनू वर्गीज के […]

You May Like