
जबलपुर। साइबर ठग ने खाते को हैक कर धोखे से अमेजॉन पे लेटर एकाउंट का मोबाईल नम्बर बंदल कर एकाउंट से 98, 941 रूपये ट्रांसफर कर लिया। लार्डगंज पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ललित कुमार गुप्ता निवासी यादव कालोनी ने लिखित शिकायत की कि उसका अमेजान एप में अमेजन पे लेटर का खाता था, जिसकी अधिकतम लिमिट 1 लाख रुपये थी। फ्रॉड व्यक्ति ने उसके खाते को हैक करके उसका मोबाइल नम्बर बदल दिया था और अमेजन ने उसका खाता अनधिकृत्त एक्टिविटी होने के चलते ससपेंड किया था किन्तु पुनः उसका खाता उस फ्रॉड व्यक्ति ने एक्टिव कर लिया और उसके बाद अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके अमेजन अकाउंट से पे-लेटर का यूज कर 98,941 रुपये ट्रांसफर करते हुये धोखाधडी की है।
