सीधी में आंदोलनकारियों का हमला: चक्काजाम हटाने गए कमर्जी थाना प्रभारी पर टांगी से वार, हालत गंभीर

सीधी, कमर्जी क्षेत्र में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद चक्काजाम हटाने पहुंचे थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पर आंदोलनकारियों ने टांगी से हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी जिला अस्पताल पहुंचे और थाना प्रभारी के स्वास्थ्य व उपचार की जानकारी ली।

घटना के बाद एसपी संतोष कोरी के निर्देश पर कई थानों की पुलिस टीम कमर्जी पहुंच गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

सोमवती अमावस्या पर मतंगेश्वर धाम में उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon Jun 15 , 2026
खजुराहो। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही बुंदेलखंड सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान मतंगेश्वर का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की […]

You May Like