उड़ीसा की युवती को भिंड में बेचने की कोशिश

भिंड: जिले के असवार थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब उड़ीसा की एक युवती ने खुद को मोटी रकम लेकर बेचने की कोशिश किए जाने का गंभीर आरोप लगाया. युवती का कहना है कि गांव की ही रहने वाली महिला रामसखी माहौर ने उसे बेहतर काम और अच्छे भविष्य का झांसा देकर उड़ीसा से भिंड बुलाया था, पहले भोपाल एक महीना रही थी. लेकिन यहां लाकर उसे युवक निरपत सिंह कुशवाह को पैसों के बदले सौंपने का प्रयास किया गया.

पीड़िता ने बताया कि जब उसने युवक के साथ जाने से साफ इनकार किया तो महिला रामसखी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला रामसखी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा. ग्रामीणों का आरोप है कि महिला पहले भी इस तरह के संदिग्ध कार्यों में संलिप्त रही है और बाहर की लड़कियों को गांव लाकर उनके साथ सौदेबाजी करने की कोशिश करती रही है. सूचना मिलते ही लहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने पीड़ित युवती को अपनी अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेजा है।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर : थल सेना प्रमुख ने अखिल शुक्ला को 'प्रशंसा पत्र' से किया सम्मानित

Sat Jan 24 , 2026
ग्वालियर: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और कुशल नागरिक-सैन्य समन्वय के लिए थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय रेलवे एवं सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों जुड़े कर्मियो की सराहना करते हुए चुनिंदा अधिकारियों को सम्मानित किया है।इस सम्मान सूची में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अखिल शुक्ला भी शामिल […]

You May Like