कितने एमपी-एमएलए पर चल रहे आपराधिक मामले

 

हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

 

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने राज्य के कितने सांसदों और विधायकों के खिलाफ अपराधिक मामले चल रहे है, इस संबंध में सरकार को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये हैं। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने उक्त निर्देश सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भेजे गये मामले की सुनवाई करते हुए दिये है। युगलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई मार्च माह के तीसरे सप्ताह में निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर 16 सितंबर 2020 को देश के सभी उच्च न्यायालयों को कहा था कि मौजूदा और पूर्व सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे मुकदमों की मॉनिटरिंग की जाए। इसी परिप्रेक्ष्य में उच्च न्यायालय द्वारा याचिका पर सुनवाई की जा रही है। जिस पर न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई दौरान सरकार को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिये है।

Next Post

विधानसभा सत्र के दौरान भोपाल में प्रदर्शन करेंगे आउटसोर्स कर्मचारी

Mon Mar 3 , 2025
ग्वालियर। संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को विधानसभा सत्र के दौरान भोमाल में प्रदर्शन करेंगे। संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं […]

You May Like