पाकिस्तान इंडोनेशिया को 40 JF-17 फाइटर जेट और किलर ड्रोन बेचने की तैयारी में है। साथ ही वह लीबिया और बांग्लादेश के रक्षा बाजार पर भी कब्जा करने की योजना बना रहा है।
आर्थिक तंगहाली और भारी विदेशी कर्ज से जूझ रहा पाकिस्तान अब अपनी डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए हथियारों के व्यापार का सहारा ले रहा है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच 40 से अधिक JF-17 लड़ाकू विमानों और उन्नत ‘किलर ड्रोन’ को लेकर एक बड़ा रक्षा समझौता होने वाला है।
इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच इस्लामाबाद में उच्च स्तरीय वार्ता चल रही है। पाकिस्तान का लक्ष्य इस रक्षा निर्यात के जरिए विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाना और वैश्विक हथियार बाजार में अपनी पैठ बनाना है।
