
ग्वालियर। अवैध हथियार के साथ ट्रैक्टर से हुड़दंग मचाने वाले आरोपी को मय अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से एक 315 बोर का एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउण्ड तथा बिना नम्बर के नीले रंग का ट्रैक्टर व ट्रॉली को जप्त किया गया है।
गिजोर्रा थाना प्रभारी उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम काशीपुर तिराहा माता मदिर के पास नीले रंग का बिना नम्बर के ट्रैक्टर ट्रोली लगाकर और हाथ में 315 बोर का कट्टा लेकर लहराता हुआ तंग गलियों में दौड़ाते हुये हुडदंग मचा रहा है। उक्त सूचना पर से गिजोर्रा थाना प्रभारी मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम काशीपुर तिराहा माता मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति अपने बिना नम्बर के नीले रंग का फार्मटेक कंपनी के ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था जिसके पीछे सिन्दुरी रंग की ट्रोली लगी हुई थी और ट्रैक्टर पर बैठकर हुडदंग मचा रहा था। उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिलीप यादव पुत्र रतन सिंह यादव आयु 25 वर्ष निवासी गाम गणेशपुरा थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर हाल पता ग्राम सोसा लक्ष्मण यादव का घर थाना उटीला ग्वालियर बताया। पकड़े गये आरपी दिलीप यादव की तलाशी ली गई तो उसके लोअर के जेब में एक 315 बोर का कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड रखा मिला, पुलिस ने आरोपी दिलीप यादव को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में गिजोर्रा थाना प्रभारी उप निरी.उपेन्द्र सिंह धाकड़, प्र.आर. जयभारत सिंह भदौरिया, प्र.आर. राकेश सिंह दिनकर, प्र.आर. किशन सिंह भदौरिया, प्र.आर. स्वतन्त्र सिंह भदौरिया, आर. मनोज जाट, आर. जितेन्द्र यादव, आर. विष्णु शर्मा, आर, चालक संदीप बंसल की भूमिका रही।
