राष्ट्रीय युवा दिवस पर मैहर में किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

मैहर:स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को मैहर के सरस्वती विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी भाषण के अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम राष्ट्रगान गायन के साथ संपन्न हुआ। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के मुख्यातिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेन्द्र पटेल सहित अधिकारी तथा विद्यालय के छात्र-छात्रायें एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Next Post

ईरान के खिलाफ ट्रंप का 25% टैरिफ गेम

Tue Jan 13 , 2026
ट्रंप के ईरान व्यापार पर 25% टैरिफ से भारत पर 75% तक शुल्क का खतरा, चाबहार निवेश, भारत-ईरान व्यापार और निर्यात-आयात पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बढ़ी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार के ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए एक सख्त कदम उठाने का फैसला किया। […]

You May Like