सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, छह युवकों पर मामला दर्ज

बेगमगंज:शासकीय सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ. अमन सेन के साथ एक बार फिर मरीज के परिजनों द्वारा विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। पांव में चोट लगने पर रोशन लोधी को उसके मित्र अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

ड्रेसिंग के दौरान उसके मित्र अस्पताल परिसर में मजाक और गाली-गलौच करने लगे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सेन ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो युवक भड़क गए और डॉक्टर से झूमाझटकी कर मारपीट कर दी।

घटना के बाद अस्पताल में हंगामा और अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इस बीच सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने अस्पताल पहुंचकर घटना की निंदा की और डॉक्टरों को संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

फायर स्टेशन के पास सट्टा लगाते पकड़ा

Tue Jan 13 , 2026
इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से सट्टा लिखने की सामग्री और नगदी जब्त की गई है। बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार फायर स्टेशन के पास कुमेड़ी कांकड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप […]

You May Like