शॉर्ट कट ने छीनी जिंदगी, छोटा बांगड़दा में हिट एंड रन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र में लापरवाह रफ्तार ने एक और जान ले ली. छोटा बांगड़दा इलाके में आईस्क्रीम डिलीवरी का काम करने वाले 46 वर्षीय अतीक की तेज रफ्तार बाइक के कट से हुई दुर्घटना में मौत हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक अन्य बाइक सवार द्वारा कट मारना स्पष्ट दिखाई दे रहा है. वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छोटा बांगड़दा क्षेत्र में बुधवार रात अतीक रोज की तरह काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से उन्हें कट मारा. अचानक संतुलन बिगड़ने से अतीक सड़क पर गिर पड़ा और उनके सिर में गंभीर चोट आई. घटना के बाद आरोपी मौके पर रुकने के बजाय फरार हो गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी की तेज रफ्तार और लापरवाही साफ नजर आ रही है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. गंभीर रूप से घायल अतीक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप, जांच में जुटी.

Next Post

तालाब में मिला लापता ढाई साल की मासूम का शव

Fri Mar 27 , 2026
उज्जैन। खाकचौक विष्णु सागर से गुरुवार शाम लापता हुई ढाई साल की बालिका का शव शुक्रवार सुबह विष्णु सागर के ही तालाब से शव बरामद किया गया है। लापता होने के बाद एसडीआरएस की टीम में सर्चिंग की थी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था सुबह गोताखोर ने 10 […]

You May Like